राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सवाल पर भड़के यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद, महिला पत्रकार से की बदसलूकी, टूटा माइक, Video वायरल

Spread the love

यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है बृजभूषण सवाल पूछने पर महिला पत्रकार पर भड़क गए.

असल में बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रिपोर्टर के साथ बदसलूकी कर उनके माइक को कार के गेट से दबाने का आरोप लगा है. यह पूरा मामला न्यूज चैनल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. इस पर बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं कि मेरे पास आपके लिए बोलने के लिए कुछ नहीं है. महिला रिपोर्टर अपने सवाल को आगे बढ़ाती हैं. इसी बीच बृजभूशण शरण सिंह रिपोर्टर पर भड़कते नजर आते हैं और उन्हें चुप रहने को कहते हैं

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रिपोर्टर की तरफ से आपत्ति दर्ज की जाती है कि ऐसे कैसे बात कर सकते हैं. इसके बाद बीजेपी सांसद अपनी गाड़ी में बैठते हैं. रिपोर्टर उनके पक्ष के लिए दरवाजे के बगल से माइक अंदर करती है. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह जबर्दस्ती दरवाजा बंद कर देते हैं, माइक नीचे गिर जाता है. इसके बाद महिला रिपोर्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि बृजभूशण शरण सिंह ने मीडिया पर्सन के साथ बदसलूकी की है. महिला रिपोर्टर को कहते हुए देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद ने उनके साथ रूड व्यवहार किया.

123
123

बता दें कि कुछ खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कहा है कि अब तक की जांच के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और सजा दी जा सकती है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button