राज्य समाचार

स्वास्थ्य कर्मियों की 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आन्दोलन की समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार, राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग के संविदा, दैनिक वेतन भोगी, जीवन दीप समिती, डी.एम.एफ. और आउट सौर्सिंग से कार्य करने वाले अनियमित कर्मचारियों के लिए कांग्रेस घोषणापत्र अनुरूप उन्हें नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मियों को 13 माह का वेतन, अस्पताल OPD को केवल एक पाली में खोलने सहित अपनी 24 सूत्रीय लंबित मांगों की पूर्ति के लिए 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आन्दोलन की घोषणा की गयी है जिसकी सूचना मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को सूचना दे दी गयी है l

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महामंत्री अश्वनी गुर्देकर एवं उप प्रांताध्यक्ष एस. पी. देवांगन ने संयुक्त विज्ञप्ति जरी कर बताया कि आन्दोलन की शासन प्रशासन को प्रेषित सुचना के साथ ही राज्य के समस्त जिलों के समस्त संवर्ग के स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई के अनिश्चितकालीन आन्दोलन की सुचना अपने अपने अधिकारी को सौंप रहे हैं l इससे पुरे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है l

 

123
123

इस प्रस्तावित आन्दोलन के सञ्चालन और सम्बंधित निर्णयों के लिए संघ की गठित 25 सदस्यीय कोर समिती की बैठक अर्जुन नगर रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय में आज 12 बजे आयोजित हुई l बैठक में आन्दोलन की तैयारी की समीक्षा में सदस्यों ने अवगत कराया आन्दोलन के लिए राज्य में सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के लगभग 45 हजार कर्मचारियों ने 4 जुलाई से हो रहे अनिश्चित कालीन आन्दोलन में शामिल होने की सुचना अपने अपने कार्यालय में प्रस्तुत कर दी है l बैठक में निर्णय लिया गया है कि शेष कर्मचारियों के सूचना पत्र शीघ्र ही अपने कार्यालय में देने के लिए समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया जायेगा और आन्दोलन प्रत्येक जिला मुख्यालय में जिला कर्य्करिनिं द्वारा किया जायेगा, आन्दोलन की तैयारी में तेजी लाने के लिए अपने अपने स्वास्थ्य संस्था में होर्डिंग लगाकर आम जन को बताया जायेगा कि शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण हड़ताल में जाने को बाध्य हो गए हैं, जिलाध्यक्ष प्रेस वार्ता कर आन्दोलन के विषय में बताएँगे l इसके साथ ही तय किया संघ के सभी संयोजक अपने अपने संवर्ग के लिए अपील जारी कर कर्मचारियों को आन्दोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें l आज की इस बैठक में संघ संरक्षक श्री ओ.पी. शर्मा, प्रांताध्यक्ष अलोक मिश्रा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर सहित सैय्यद असलम, बी. के. शुक्ला, एस. पी. देवांगन, राजेंद्र यादव, एस.एस. सोनी, अजय परिहार, विकास यादव, शीला बोगी, जोली थॉमस, जेकलीन दास, अजय नायक, आर. के. जाटव, सतीश पसेरिया, अनिल कुमार गढ़ेवाल एवं सुशील गुप्ता शामिल थे l

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button