राज्य समाचार

पुलिस ने उतारा ‘भूतों’ का भूत: गश्त टीम के हत्थे चढ़े 3 Ghosts, आधी रात करते थे ये कांड, देखिए VIDEO

बिलासपुर। आधी रात भूत बनकर लोगों से फ्रैंक करने वाले नाबालिग समेत कुछ युवकों के साथ ही प्रैंक हो गया, जब गश्त पर निकली पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई. थाने में उनका पूरा भूत ही उतार दिया गया.दरअसल, बाजार में यह अफवाह गर्म है कि रील और यूट्यूब वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. एक जमाने में युवाओं में जैसे फिल्म और टीवी का क्रेज था, वैसा ही क्रेज इन दिनों रील और यूट्यूब वीडियो बनाने को लेकर है.

सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो की भरमार है, जिनमें प्रैंक वीडियो भी है. प्रैंक के नाम पर देर रात लोगों को भूत बनकर डराने के वीडियो हमने, आपने सब ने देखे होंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर में भी ऐसी ही कोशिश करते तीन युवक पुलिस द्वारा धर लिए गए. रात 2:30 बजे बिलासपुर के वेयर हाउस रोड पर महिला और भूत बनकर कुछ युवक फ्रैंक वीडियो बना रहे थे.

पुलिस गश्त टीम की नज़र इन पर पड़ी तो नाबालिग सहित तीन लोगों को पुलिस थाने ले आई. बाद में उनके परिजनों को बुलाकर तीनों को समझाया गया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ा गया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button