राज्य समाचार

इंटक के संजय सिंग और जय प्रकाश,रमेश को यूनियन खाते में हेरा फेरी मामले पर नही मिली जमानत

लगातार 1.5 महीने से फरार चल इंटक के रहे संजय सिंग, जय प्रकाश यादव,रमेश जांगिड़ को आज कोरबा शेषन कोर्ट में बालको इंटक के खाते में हेरा फेरी कर पैसों का दुरुपयोग कर निजी लाभ में उपयोग करने के अपराध में इनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गयी , इन नेताओं पर पैसे लेकर नौकरी लगाने,फर्जी दस्तावेज न्ययालय में प्रस्तुत करने इत्यादि मामलों में भी अपराध पंजीबद्ध हैं , उक्त में भी इनकी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है, इनके काले कारनामो की लंबी लिस्ट शासन प्रशासन के पास पहुँच चुकी,पूरे छत्तीसगढ़ में फर्जी सदस्यता करके विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं का लाभ लगातार ले रहे संजय सिंग पिछले 1.5 महीने से फरार चल रहे हैं,

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों से पता चला हैं कि अपने कुछ लोगों के माध्यम से पीड़ित पक्ष के पास समझौते के लिए लागतार सम्पर्क कर रहे हैं हमने पीड़ित पक्ष की राय जाननी चाही तो पीड़ित पक्ष ने साफ शब्दों में कह दिया कि मजदूरों की खून पसीने की कमाई से अपना घर भरने वाले उनकी सेवा शर्तो पर विभिन्न प्रबंधन से मिलकर श्रमिकों के पेट पर वार करने ,गरीबो के मेहनत की कमाई से लाखों की गाड़ी, करोडो की जमीन, और विदेश यात्रा करने वाले इन नेताओं के साथ समझौता नही किया जा सकता अंत मे पीड़ित पक्ष ने शासन प्रशासन का धन्यवाद देते हुये कहा कि शासन प्रशासन ने निष्पक्ष होकर कार्य किया जिससे पीड़ित पक्ष को राहत मिली हैं, बहरहाल ये देखना है कि मजदूरों का नेता बनने वाले कब सलाखों के पीछे आते हैं, मजदूरों ने भी इनके ऊपर हो रही कार्यवाही से अपनी खुशी जताई हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button