राज्य समाचार

1 युवक के 8 हत्यारेः महिला के साथ युवक का अवैध संबंध, बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फिर रिश्तेदारों के साथ मिलकर खेला मौत का खेल…

Spread the love

बिलासपुर. घर में घुसकर 8 लोगों ने मिलकर युवक को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला. हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है. दरअसल आरोपी युवक ने मृतक को अपनी मां के साथ संबंध बनाते देख लिया था, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना कोनी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला गोवर्धन पाली राजमिस्त्री का काम करता था. वह पिछले 9 महीने से कछार में बन रहे एफसीआई गोदाम में काम कर रहा था. वहीं किराए के मकान में रहता था. बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त सागर पाली और सूरज टंडन के साथ किराए के मकान में सो रहा था. इस बीच रात करीब 11 बजे कछार के रामपारा निवासी अजय केंवट अपने भाई विजय केंवट, चाचा दिनेश केंवट, शेखर केंवट, मुकेश केंवट, राजू केंवट के साथ उसके घर में घुस गया और अपनी मां के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने की बात पर गाली-गलौच करने लगा. जिसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर लाठी-रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे गोवर्धन की मौत हो गई, घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button