राज्य समाचार

खून के रिश्तो में बहा खून.. छाते भाई ने बड़े कि कर दी गला दबाकर हत्या, आरोपी भाई ने पुलिस के सामने खोले राज

Spread the love

महासमुंद: जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सरेकेल में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला घोट कर हत्या कर दी। पटेवा पुलिस को सूचना मिली कि दीपक पटेल अपने घर के कमरे के अंदर पलंग में मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के गले एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को बारीकी से देखा तो मृतक के शरीर में चोट के निशान थे।

पुलिस को पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपने छोटे भाई बालेन्द्र पटेल के साथ रहता था। पुलिस को बालेन्द्र पटेल की शरीर पर भी खरोच के निशान दिखे। इसके बाद टीम ने बालेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पहले तो बालेन्द्र ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, पर बाद में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या करना स्वीकार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक पटेल 22 जून की रात में शराब के नशे में था। रात में खाना नहीं बनाया है कहकर गाली गलौज एवं झूमा-झटकी की फिर दूसरे दिन 23 जून की सुबह 6 बजे उठकर फिर से वाद विवाद करते हुए गाली गलौज व मारपीट करने लगा। गुस्से में आकर उसने अपने बड़े भाई की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में छोटे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button