राज्य एव शहर
बिलासपुर: शहर में फिर से सक्रिय हुए चैन स्नेचर्स, तोरवा इलाके में महिला को बनाया शिकार
बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह की पदस्थापना के बाद से दुरुस्त हुई पुलिस व्यवस्था और बढ़ाई गई गश्ती से लूटपाट करने और चैन झपटने वाले गिरोह भूमिगत हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से चैन स्नेचिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई हैं. ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का हैं.
बताया जा रहा हैं की चैन स्नेचर्स ने यहाँ एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से कीमती चैन छीन लिया और फरार हो गए. पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी हैं. पुलिस के मुताबिक़ स्नेचिंग की यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है. वे जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ सुनिश्चित कर लेंगे.

HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info
