राज्य समाचार

CG NEWS: मोमोस को लेकर खेला खुनी खेल, युवक के गर्दन पर चाकू से किया वार

रायपुर। मोमोज खाने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर बदमाश ने चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपित अजय दीप पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने में मनीष पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि सोमवार की रात लगभग आठ बजे मेरा भाई जितेश पटेल और उसके दोस्त अभय यादव एवं किशोर निहाल मोमोज खाने जा रहे थे। टीवी शो रूम के पास लोधीपारा में मोहल्ले का अजय दीप आया और भाई जितेश पटेल से मोमोज खाने के लिए पैसे की मांग करले लगा। पैसा देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे जितेश पटेल के गर्दन और कमर में चाकू से हमला कर फरार हो गए। मारपीट के दौरान उसके साथियों ने बीच बचाव किया। चाकूबाजी से जितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button