राज्य समाचार

अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन:तहसीलदार ने टीम के साथ देर रात दी दबिश, दो चेन माउंटेन सहित 12 हाईवा जब्त

दुर्ग जिले में खनिज विभाग की नाकामी के चलते बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन की राजस्व विभाग की टीम ने कमर कस ली है। तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ बीती देर रात अवैध रेत उत्खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दो चेन माउंटेन सहित 12 हाइवा जब्त किया है।तहसीलदार ख्याती नेताम को सूचना मिली थी कि जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में बड़े अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। वो तुरंत अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और दुर्ग पुलिस की टीम भी मौजूद रही। तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सीधे रेत उत्खनन कर रही दो चेन माउंटेन को बंद कराया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्रवाई होता देख वहां से बड़ी संख्या में हाईवा चालक फरार हो गए। रेत माफिया जब गाड़ी लेकर नहीं भाग पाए तो वे गाड़ियों को छोड़कर मौके से भाग गए। देर रात करीब 4 घंटे तक चली इस कार्रवाई में 2 चेन माउंटेन समेत 12 हाईवा जब्त की गई हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त गाड़ियां किसकी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button