राज्य एव शहर

गणेश विसर्जन देखकर लौट रही युवती का अपहरण, बंधक बनाकर गैंगरेप

रायपुर। गणेश विर्सजन में डांस कार्यक्रम देखकर शुक्रवार रात 8 बजे सरोरा से घर लौट रही 18 वर्षीय एक युवती का बीच रास्ते में अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपितों को शनिवार गिरफ्तार कर लिया।
घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात पीड़ित युवती सरोरा में गणेश विसर्जन में डांस प्रोग्राम देखकर अकेली घर लौट रही थी। ग्राम सरोरा में नरेश टंडन के घर के पास पहुंची, तभी पीछा करते हुए अजय राय, नरेश टंडन और एक नाबालिग आ गए।
तीनों ने युवती के मुंह पर हाथ रखकर उसका पैर पकड़कर उठाकर नरेश टंडन के घर ले गए। वहां कमरे में बंधक बनाकर अजय ने दुष्कर्म किया। फिर नरेश टंडन और नाबालिग गए तो युवती ने विरोध किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
शोर मचाने पर तीनों आरोपित वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों को आप बीती बताई। पिता की लिखित शिकायत पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया। इसके बाद देर रात को केवतरा गांव के अजय राय (21), सरोरा के नरेश टंडन (21) और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button