राज्य समाचार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

06.05.23| छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष के निष्क्रियता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button