राज्य एव शहर

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले में सुहेला स्थित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी के आदेश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई। स्कूल का संचालन स्व. डीआर वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान, झीपन द्वारा किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में 9 जून को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई थी। इसके बाद उक्त संस्थान के अंतर्गत संचालित पांच स्कूलों की जांच हेतु छह सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जांच में संसाधनों की भारी कमी और संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

तुरंत कार्रवाई के निर्देश

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही, आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय के संचालक और प्राचार्य को एक सप्ताह के भीतर परिसर से अन्यत्र आवास स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पंद्रह दिनों के भीतर न्यूनतम अहर्ता प्राप्त प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button