राज्य समाचार

हेवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर ने ले ली छात्रा की जान, पत्थर खदान मैनेजर गिरफ्तार

16.02.23|जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में हेवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर ने एक छात्रा की जान ले ली। बुधवार शाम को मयाली पत्थर खदान में पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई थी, लेकिन ये विस्फोट इतना तेज था कि पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा खदान से 1 किलोमीटर दूर खड़ी एक छात्रा के सिर पर जा लगा। इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। इधर घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं, वहीं पत्थर खदान के मैनेजर संजीव कुमार पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्व पर्यटन स्थल मयाली में स्थित एक पत्थर खदान में बुधवार शाम 4.30 बजे पत्थर तोड़ने के लिए बारूदी विस्फोट किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी सहेली से मिलकर घर की ओर वापस लौट रही ग्राम खटंगा निवासी केसरी बाई (18 वर्ष) के सिर पर विस्फोट से उड़ा एक पत्थर का बड़ा टुकड़ा आ कर लगा। छात्रा का सिर फट जाने से बहुत अधिक मात्रा में खून बह गया। उसे अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिल सका और घटनास्थल पर उसकी तत्काल ही मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छात्रा केसरी खटंगा स्कूल में ही 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं उसकी सहेली की जान बाल-बाल बच गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। एसपी डी रविशंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने पत्थर खदानों को हमेशा के लिए बंद करने की मांग की है। हालांकि ग्रामीणों की ये मांग कोई पहली बार नहीं है। इस हादसे की आशंका पहले से ही ग्रामीणों को थी, इसी वजह से पहले भी कई बार विधायक और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत कर खदानों को बंद करने की मांग की गई थी। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने घटना की जांच को लेकर टीम गठित कर दी है।

खदान संचालक, मैनेजर और ब्लास्टिंग करने वालों के खिलाफ कुनकुरी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब इस मामले को लेकर विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाएगा और सर्वसम्मति से खदान बंद करने व लीज निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कलेक्टर ने छात्रा की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि अभय सोनी के नाम पर 4 हेक्टेयर खनिज का पट्टा है। अभय सोनी के पत्थर खदान के मैनेजर संजीव कुमार पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button