करियरराज्य समाचार

पूर्व विधायक ने महापौर को बताया शराबी, कहा -‘शराबियों की सूची में मेयर का नाम भी शामिल..’

Spread the love

22.12.22| मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल को शराबी बता दिया है। उन्होंने कहा कि शराबियों की सूची में मेयर कंचन जायसवाल का नाम भी शामिल है, जो बड़े शर्म .की बात है।

मंच से पूर्व विधायक श्याम बिहारी ने कहा कि बार क्लब मेंबर की सूची में शहर के प्रथम व्यक्ति का नाम आना चिरमिरी का अपमान है। श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसते हुए विधायक विनय जायसवाल को चूड़ी भेंट. करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी महापौर पत्नी का सम्मान विधायक विनय जायसवाल नहीं बचा पा रहे हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इधर विधायक विनय जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे ममेरे भाई का नाम लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। लेकिन मेरे दूर के जिस रिश्तेदार शशिधर जायसवाल के नाम पर बार का लाइसेंस मिला है, उसके सगे भाई तो भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि अगर वहां पड़ोसी राज्य का शराब खपाया जा रहा है या फिर कोई अवैध काम हो रहा है, तो पुलिस जाए और छापा मारे। मनेंद्रगढ़ विधायक के भतीजे शशिधर जायसवाल के नाम पर क्लब ग्रीन पार्क कोरिया का लाइसेंस पंजीकृत है, जिसमें कुल सदस्य संख्या 107 दिखाई गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button