करियर

चचेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

22.12.22| सरगुजा जिले में रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां चचेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अंबिकापुर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पीड़ित बस से अपने मायके कुसमी सामरी की ओर से अपने ससुराल अंबिकापुर आ रही थी.

इस दौरान उसके ही चचेरे भाई नंदू रवि ने शंकरघाट के पास फोन कर घर छोड़ने की बात कहते हुए बस से उतरने कहा. भाई की बात मानते हुए चचेरी बहन बस से उतरी, जिसके बाद आरोपी चचेरे भाई ने पीड़िता को अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां दो दिनों तक महिला को अपने साथ रखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. महिला के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जैसे तैसे महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली बहन के दुष्कर्म करने वाले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button