राज्य एव शहर

सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भाजपा कितना भी कुछ कर ले चुनाव नहीं जीत सकेगी’

03.12.22| भानूप्रतापपुर रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितना भी कुछ कर ले चुनाव नहीं जीत सकेगी। आदिवासी, किसान और युवा कोई भी भाजपा के साथ नहीं है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि भाजपा बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है। इसलिए फेस सेविंग के लिए कुछ भी बयान दे रही है। राहुल गांधी के बयान पर चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा की सोच शुरू से महिला विरोधी रही है। इसलिए RSS में कभी महिलाओं की शाखा नहीं लगती, ना ही कोई महिला सरसंघचालक या सरकार्यवाह बनती है। आदिवासी आरक्षण बिल पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीद है राज्यपाल बहुत जल्द आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करेंगी। बिल बेहद अहम था, इसलिए मंत्री ने हाथोंहाथ राजयपाल को बिल सौंप दिया था। वहीं भाजपा ने कहा कि, प्रदेश सरकार चुनावी फायदे के लिए आदिवासी आरक्षण बिल लेकर आई है। सीएम ने बीजेपी के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उपचुनाव से आरक्षण बिल का कोई लेना देना नहीं है। कल पारित हुआ आरक्षण बिल मील के पत्थर समान है। यह बिल प्रदेश को आगे बढ़ाना रोड मैप है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button