करियरराज्य समाचार

सीएम बघेल ने मनोज मंडावी के निधन पर जताया दुख, बोले- वे मेरे भाई जैसे थे, उनके जाने से बस्तर क्षेत्र कष्ट में आ गया….

16.10.22| मनोज मंडावी के निधन पर सीएम बघेल ने याद करते हुए दुख जताया है. सीएम बघेल ने कहा, मनोज मंडावी ने अपने गांव की एक मंदिर देखने बुलाया था. आज उनके गांव जाना तो हो रहा है, पर उनकी अंतिम यात्रा में.

आगे सीएम बघेल ने कहा, हम अच्छे मित्र थे, हर विधानसभा में साथ रहते थे. मनोज मंडावी शिव भक्त थे. शिव मंदिर में घण्टों बैठे रहते थे, अचानक निधन का समाचार प्राप्त हुआ विश्वास नहीं हो रहा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने भी मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, उनके जाने से बस्तर क्षेत्र कष्ट में आ गया. राजनीति की नर्सरी क्लास से हम दोनों साथ थे. पदयात्रा से राज्य गठन तक हर समय साथ रहे, वे मेरे भाई जैसे थे. हम दोनों का ऐसा सम्बंध था की वो दूसरों की बात को बर्दाश्त नहीं करते थे, पर मेरी बात को करते थे. दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. मंडावी जी को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे, आज आदिवासी समाज दुखी है, ॐ शांति.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button