करियरराज्य समाचार

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन, देश के अलग-अलग क्षेत्रों से विशेषज्ञ स्पीकर्स होंगे शामिल

Spread the love

26.09.22| 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था. पर्यटन के महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया. तब से हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और पर्यटकों के लिए अधोसंरचनाओं को विकसित करने के साथ ही किसी भी देश की कला, संस्कृति, परंपरा, जीवन शैली का दर्शन कराना, पर्यटन का मुख्य उद्देश्य है.

विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) हर साल विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) की एक थीम निर्धारित करता है. इस साल की थीम है ‘Rethinking Tourism’ यानी पर्यटन को एक नई सोच के साथ नई दृष्टि के साथ और उसके नए आयामों को प्रमोट करना, जो सस्टेनेबल भी हो और जिन्हें पर्यटक अपनी रिस्पांसिबिलिटी समझकर आगे बढ़ाते रहें. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पर्यटन को मास टूरिज्म से अलग हटकर स्पेशल इंटरेस्ट के रूप में देखते हैं. जैसे-वाइल्डलाइफ टूरिज्म, एस्ट्रो टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, गोल्फ टूरिज्म, हेरिटेज, कल्चर और फिल्म टूरिज्म आदि.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल (Chhattisgarh Tourism Board) की ओर से इस साल 27 सितम्बर 2022 (मंगलवार) को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में सुबह 10:00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में प्लेटिनम प्रायोजक के रूप में सहभागिता की जा रही है. जिसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रसिद्ध विशेषज्ञ स्पीकर्स शामिल होंगे और ‘Rethinking Tourism’ थीम पर विचार विमर्श करेंगे. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन और पड़ोसी राज्यों के पर्यटन से संबंधित स्टेकहोल्डर्स भी शामिल होंगे.

इनके अलावा इस इवेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ पर्यटन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और पर्यटन स्थलों पर आधारित राज्यगीत का लोकार्पण के साथ फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. विश्व पर्यटन दिवस के पहले आयोजित कार रैली के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा.

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेमीनार के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, सदस्य संचालक मंडल निखिल द्विवेदी, नरेश ठाकुर और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से भी इस कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button