राज्य समाचार

रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल

29.08.22| छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को 3 लोगों का परिवार यहां पिकनिक मनाने आया था। इसके बाद 7 लोग जलप्रपात में नहाने गए थे। उसी दौरान जलस्तर बढ़न से सातों डूब गए थे। इनमें से एक युवती को तो बचा लिया था। मगर 6 लोगों की तलाश जारी थी। बाद में 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे। इसके बाद सोमवार को 3 और लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल हैं। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले 3 अलग-अलग परिवार के करीब 12 लोग रविवार को यहां पिकनिक मनाने आए थे। पिकनिक मनाने के बाद सभी नहाने गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया था। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से 2 लोगों को कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया था, लेकिन एक युवक की तब तक जान जा चुकी थी। वहीं एक युवती को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया था। जिसके बाद से उसका उपचार जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर, घटना के बाद तुरंत ही पुलिस को और प्रशासन को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। प्रशासन को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया था। खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही थी। तलाशी के दौरान ही रविवार शाम तक 2 और शव बरामद कर लिए गए थे। कुल मिलाकर रविवार को 3 शव जलप्रपात के अंदर से निकाले गए थे।

वहीं शाम होने के कारण रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। अगले दिन सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। गोताखोर सुबह से ही लापता लोगों की तलाश कर रहे थे। इस बीच सुबह 11 बजे के आस-पास एक युवक का शव मिला। इसके बाद धीरेृ-धीरे कर 2 शवों को बरामद कर लिया गया है। सोमवार को भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो भी मौके पर मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली के रहने वाले योगेंद्र सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में योगेंद्र सिंह ने अपने दोनों बेटों को खो दिया। किसी तरह बेटी की जान बच गई, लेकिन उनके दामाद ऋषभ सिंह हादसे का शिकार हो गए। वहीं, उनके अन्य रिश्तेदार अनिल सिंह ने भी अपने बेटे ऋषभ सिंह को हादसे में गंवाया है। कमलेश सिंह ने भी अपने तीन संतानें खो दी हैं। इस हादसे में कमलेश सिंह की 2 बेटियों सहित 3 बच्चों की मौत हो गई है।

उधर, रविवार से ही सिंगरौली पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कोरिया कलेक्टर भी मौके पर गए थे। घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गहरा दुख जताया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी घटना को लेकर दुख जताया है और 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button