राजनीतीराज्य समाचार

राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक जारी, सीएम भी मौजूद

Spread the love

12.07.22| कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक जारी है. बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है. जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हो रही है. साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की भी बैठक होगी. इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़, कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद हैं.

कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने कहा कि 3 महीने से मेंबरशिप की प्रक्रिया चल रही है. अब तक कुल 20 लाख मेंबरशिप की गई. छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन का अच्छा तालमेल है. हुसैन उमर दलवाई ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए बीआरओ और डीआरओ की दोनों की अलग-अलग ज़िम्मेदारी होगी. बीआरओ ब्लॉक लेवल के चुनाव में ज़िम्मेदारी निभाएंगे और डीआरओ डिस्ट्रिक लेवल पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button