राज्य समाचार

देखोगे तो हर रोड पर मिल जायेगी लाशे, ढूंढोगे तो छत्तीसगढ़ में कातिल नही मिलेगा – बृजमोहन अग्रवाल

27.07.22| छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने सरकार के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही विपक्ष के नेता राज्य सरकार पर बयानों से हमलावर हो गए है। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे है। चर्चा शुरू होते ही बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर कई आरोप लगाए।

विपक्ष के नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बेरोजगार युवा आज दर-दर की ठोकरें खा रहे है। प्रदेश में 18199 लोगों को रोजगार मिला है पर होर्डिंग्स में कभी 2 लाख कभी 5 लाख और कभी 7 लाख रोजगार देने का जिक्र है। सरकार श्रमिकों का पैसा खा रही। श्रम कल्याण मंडल में 700 करोड़ राशि जमा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि, देखोगे तो हर रोड पर मिल जायेगी लाशे, ढूंढोगे तो छत्तीसगढ़ में कातिल नही मिलेगा। आज छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। ये सरकार किसी भी व्यवस्था को सही ढंग से नहीं चला पा रही है।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि, गोधन न्याय योजना के तहत 3 लाख 37 हजार 507 लोगों को 148 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसमें लोगों को प्रतिवर्ष 4276 और प्रतिमाह केवल 200 या 250 ही मिल रहा है। ये तो एक दिन की मजदूरी होती है, जो महिने में मिल रहा है।

मरकाम ने कहा कि गुजरात मॉडल का ज़िक्र कर मोदी देश की सत्ता में आए थे। गुजरात में छह हज़ार करोड़ का कोल घोटाला सामने आया। हज़ारों करोड़ का गाँजा पकड़ाया गया। क्या ये है गुजरात मॉडल। मोदी सरकार के आने के बाद भारत अब विकासशील देश भी नहीं रह गया। वर्ल्ड बैंक ने घाना जैसे देश के बराबर भारत को रखा है।

छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा होती है। कोरोना काल में बनाई हमारी नीति की वजह से जनता की जेब में पैसा गया। तीन सालों में राज्य में 76 हज़ार ट्रैक्टर ख़रीदे गए। देश में बेरोज़गारी दर आठ फ़ीसदी से अधिक है लेकिन छत्तीसगढ़ में 0।6 फ़ीसदी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने देश के विकास में एक उँगली नहीं कटाई और ये हमें राष्ट्रवाद की परिभाषा सिखाते हैं। आरएसएस मुख्यालय में तीन युवाओं के तिरंगा फहराने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ये इनका चरित्र है। किसी भी आरएसएस के नेता ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दी थी।

चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करना बीजेपी की फ़ितरत में है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, कर्नाटक की सरकारों को अपदस्थ कर दिया। ईडी का फूल फ़ॉर्म इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट रख देना चाहिए। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी के हाफ़ पैंट गैंग वाले हमें क्या सिखाएँगे। हम इनसे लड़ेंगे। 2024 में हम दिल्ली में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएँगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button