राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 तीव्रता का भूकंप आने से …

Spread the love

11.07.22| अधिकृत जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. इसकी गहराई 10 किमी थी. इस भूकंप की 82.44 लंबा था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसका असर सरगुजा में उतना प्रभावी नहीं रहा और लोगों को भूकंप का पता ही नहीं चला। कोरिया जिले में सुबह भूकंप का हल्का झटका लोगों ने महसूस किया।

कोरिया जिले में भूकंप की तीव्रता थी वह रिक्टर पैमाने में 4.3 बताई जा रही है। यह जमीन के 10 किमी अंदर सक्रिय होना बताया जा रहा है। अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। कोरिया जिले में भूकंप से किसी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहां के कई लोगों को तो इसका पता भी नहीं चल पाया। विज्ञानी भट्ट के अनुसार भूकंप का सेंटर बैकुंठपुर से पश्चिम – उत्तर में 16 किमी दूर है। अभी स्पष्ट स्थान का पता नहीं चल पाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि 16 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. तब अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में थी.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button