देश विदेशराज्य एव शहर

रायपुर शहर के लिए जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट, देखें नए रेट्स

15.06.22| सरकारी तेल कंपनियों ने आज (16 जून) को सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज लगातार 27वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार के एक्साइड ड्यूटी कम करने के फैसले के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए थे. तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करके लोगों को बड़ी राहत दी थी.

इस बीच खबरें सामने आई कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म हो रहा है. इसे लेकर सरकार ने कहा कि निजी कंपनियों की ओर से कटौती करने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (PSU) से जुड़े पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ा है. हालांकि पेट्रोल-डीजल की कमी का संकट दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति की जा रही है. बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखी गई.

इन दिनों सरकारी तेल कंपनियां इंडियन आयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम घाटे में तेल बेच रही हैं. दरअसल, ये कंपनियां कच्चे तेल के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ा रही हैं. ये कंपनियां 14 से 18 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर और 20 से 25 रुपये प्रति लीटर डीजल पर घाटा झेल रही हैं. लेकिन प्राइवेट तेल कंपनियां जैसे नायरा एनर्जी, जियो-बीपी और शैल जैसी कंपनियां ये घाटा सहने की स्थिति में नहीं हैं.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button