राज्य समाचार
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार अर्टिगा कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी, 4 लोगो की मौत

20.06.22| मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. कोरबा से अर्टिगा कार में सवार होकर 5 लोग बिलासपुर आ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.बताया जा रहा है कि बिलासपुर-रतनपुर रोड के भरारी गांव के पास हादसा हुआ. रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला है. इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है. परिवार वालों का हाल बेहाल है.

शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पोस्टम मार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है. फिलहाल एक महिला का हालत नाजुक बनी हुई है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
