राज्य समाचार
तेज रफ्तार हाईवा ने 2 युवकों को रौंदा, एक की मौके पर दर्दनाक मौत
विधानसभा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार हाईवा ने 2 युवकों रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबि नंदकुमार चेलक मोटर सायकल में राजेन्द्र भारद्वाज को बैठाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने छपोरा जा रहे थे. इस दौरान प्राथमिक स्कुल के सामने नहर पुलिया के पास दोदेखुर्द खरोरा मार्ग में लघु शंका करने के लिए रुके थे. उसी समय पीछे खरोरा की तरफ से आ रही हाईवा के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक नंदकुमार चेलक और राजेन्द्र भारद्वाज को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर हाईवा को चढ़ा दिया। हादसे में राजेन्द्र भारद्वाज की मौके पर मौत हो गई है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

