राज्य समाचार

पत्नी के प्रेमी पोस्टमैन ने पति को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

रायगढ़ जिले में हफ्ते भर पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के पत्नी का प्रेमी निकला। उसने पहले अपनी प्रेमिका के पति से लड़ाई की उसके बाद डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी। मामला सरिया थाना क्षेत्र के देवगांव गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम बिरेन्द्र मेघ बताया जा रहा है। वो अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ देवगांव में रहता था। 23 अप्रैल की शाम को उसको किसी का फोन आया उसने बाद वह साइकिल से कही घूमने चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। अगले दिन गांव के खेत में उसका शव मिला। सूचना के मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट में बात का पता चला कि युवक को किसी भारी चीज से मारा गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फटहामुडा निवासी शिवप्रसाद साहू के साथ अवैध संबंध था। शिवप्रसाद कुछ समय पहले ही देवगांव के पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन का काम करता था। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यह पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम को उसने ही युवक को बुलाया था। शिवप्रसाद ने बताया कि बुलाने के बाद दोनों के बीच उसके अवैध संबंध को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। जिसके बाद मैंने डंडे से पीट -पीटकर मार दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button