राजनीतीराज्य एव शहर

नवा रायपुर पहुंचे राकेश टिकैत, कहा- किसानों की मांग जायज है,हम सरकार से भी बात करेंगे।

राकेश टिकैत नवा रायपुर में आज दोपहर नवा रायपुर प्रभावित किसानों के पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में टिकैत ने कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है. सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे. किसान को जो भी मिलेगा एक बार ही मिलेगा. किसानों की मांग जायज है. हम सरकार से भी बात करेंगे. दो दिन रहेंगे तो बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा. कोई अकेला लड़े वो अलग बात है.
बता दें नवा रायपुर के प्रभावित किसान बीते 115 दिनों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. एनआरडीए परिसर से प्रशासन के बलपूर्वक हटाए जाने के बाद किसानों ने आन्दोलन स्थल बदलते हुए अब नवा रायपुर के कयाबांधा स्थित ‘आमा बगीचा’ में आंदोलन कर रहे हैं.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button