राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में खैरागढ़ की नई विधायक यशोदा वर्मा ने ली शपथ

Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71वें विधायक का विधिवत प्रवेश हो गया है। खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर छत्तीसगढ़ परिधान और गहने पहन रखे थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button