राज्य समाचार

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी के पास बच्चो को मिला पैरा बम

दंतेवाड़ा जिले के एक गांव के खेत में चार पैरा बम मिले हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को इस बम के साथ खेलते देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बहुंची बम निरोधक दस्ता की टीम ने बम को नष्ट किया। गांव में पैरा बम कहां से आया इसकी तफ्तीश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के चूडिटिकरा-मांझीपदर इलाके में शुक्रवार को आंगनबाड़ी के बच्चे खेलते हुए खेत तक पहुंच गए थे। जहां उन्हें एक ही जगह ये सारे बम दिखे। बच्चों ने खिलौना समझ कर बम को हाथों में उठा लिया था। थोड़ी देर यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंच गई। उन्होंने बच्चों के हाथ से बम छुड़वाए और इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया। सभी बम एक्सपायर थे। सभी को नष्ट कर दिया गया है। यह बम गांव के नजदीक खेतों में कहां से आए इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है। पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button