राज्य समाचार
मंत्रालय के एक कर्मचारी ने 6 मंजिला इमारत से कूदकर दी जान , कारण अज्ञात
राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मंत्रालय के एक कर्मचारी ने 6 मंजिल की इमारत से कूदकर जान दे दी है. हालांकि आत्महत्या करने के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.
बता दें कि, नवा रायपुर के सेक्टर-27 में PHE विभाग में पदस्थ कर्मचारी ओमप्रकाश खैरवार ने 6 मंजिल की इमारत से कूदकर जान दे दी है. आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आगे की जांच जारी है. मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info