राज्य समाचार

बारहवीं की छात्रा की हत्या कर शव को फंदे में लटकाया, प्रदर्शन करने हजारों की संख्या में उमड़े शहरवासी

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के जरही कालोनी में बारहवीं की एक छात्रा की घर पर ही हत्या कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम घर पर ही छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। लड़की के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, उनका बिलासपुर में उपचार चल रहा है। छात्रा की मां भी बिलासपुर के अस्पताल में है। जिसके चलते छात्रा घर पर अकेली थी। गुरुवार को छात्रा स्कूल से लौटी थी, शाम को जब उसके चाचा घर पहुंचे तो भतीजी का शव फंदे पर लटका मिला। आज दोपहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का खुलासा हुआ। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे घर में पीछे के दरवाजे से घुसे होंगे। और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंसी पर लटका दिया होगा। वहीं मृत छात्रा के हाथ में संदिग्ध स्थिति में एक लड़के का नाम भी लिखा हुआ मिला है। इस वारदात के बाद से ही भटगांव थाने में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शाम तक अम्बिकापुर बनारस मार्ग के जरही चौक में हजारों की संख्या में महिला पुरुष प्रदर्शन करने पहुंच गए। 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पुलिस पर ठीक से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मौके पर बउ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button