बलौदाबाजार-भाटापारा

रूस ने पूरे यूक्रेन में किया सीजफायर का ऐलान, लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर

रूस और यूक्रेन के बीच 12 दिन से जंग चल रही है. रूस ने सोमवार को कुछ घंटे के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है. स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीजफायर 12.30 बजे से शुरू होगा. इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अपील पर रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है.

ऐसा दूसरी बार है जब रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है. इससे पहले दो शहरों में 6 घंटे के लिए सीजफायर किया गया था. इस दौरान भारतीय नागरिकों को निकलने के लिए रास्ता दिया गया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारियुपोल, खारकीव, कीव और सुमि में सीजफायर का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के Sumy में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं. वो अभी निकल नहीं पाए हैं. रूस की सेना की तरफ से सीजफायर के ऐलान के बाद यूक्रेन में फंसे नागरिक वहां से निकल पाएंगे.

भारतीयों के लिए अच्छी खबर है कि रूस ने सुमि के लिए 2 रास्ते खोले हैं. पहला रास्ता Sumy-Sudzha-Belgorod से होकर गुजरता है और दूसरा रास्ता Sumy-Golubovka-Romny-Lokhvitsa-Lubny-Poltava का है. इन रास्तों पर सीजफायर लागू रहेगा. इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र, ओएससीई और आईसीआरसी को दे दी गई है.

इससे पहले सोमवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया. हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी, लेकिन अब भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

पुत‍िन ने जेलेंस्‍की को दी चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को चेतावनी दी कि यूक्रेन का राष्ट्र का दर्जा खतरे में है. उन्‍होंने रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की तुलना युद्ध की घोषणा से की. रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहरों को घेरना जारी रखा है और देश से पलायन करने को मजबूर यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 14 लाख से ज्‍यादा हो गई है.

पुतिन इसके लिए लगातार पूरी तरह से यूक्रेनी नेतृत्व को दोषी ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा क‍ि अगर वे यही करते रहे, तो भविष्य में यूक्रेन के राष्ट्र के दर्जा को खतरे में डाल रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह पूरी तरह से उनके विवेक पर निर्भर करेगा. (hindi.news18)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button