राज्य समाचार

फंदे में लटकी मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

अम्बिकापुर, 8 मार्च। अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मायके पक्ष ने पति पर पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पति ने आरोपों को झूठा बताते हुए पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

घटना अग्रसेन चौक स्थित कुंडला सिटी की है, जहां एक महिला की फांसी पर लटकी लाश मिली। जानकारी के अनुसार कुंडला सिटी निवासी अंशुल सापरिया पेश से अधिवक्ता है, उनकी 12 वर्ष पूर्व शादी संध्या से हुई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता था। शुक्रवार को पत्नी ने पति को फ़ोन कर एक कार्यक्रम में जाने की अनुमति मांगी, लेकिन पति ने पत्नी को कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया। वहीं सोमवार की शाम करीब 6 बजे जब अंशुल सापरिया अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर वापस लौटा और ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो पत्नी संध्या फांसी के फंदे से झूल रही थी।

पति ने पत्नी को फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जब इस घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे।

इधर, इस घटना के सामने आने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि पति अंशुल सापरिया ने संध्या की हत्या की है और महिला के शरीर और गले पर चोट के निशान हैं।

मायके पक्ष द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप को अंशुल सापरिया ने झूठा बताया है। उसका कहना है कि पत्नी ने खुदकुशी की। वहीं महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button