राज्य एव शहर

जनता को कोरोना देने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की चौपाल लगा रहे – कांग्रेस

रायपुर, 6 मार्च। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने जन औषधि सप्ताह के समापन पर प्रधानमंत्री की रायपुर के लोगों से बातचीत के आयोजन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को कोरोना महामारी की भट्टी में झोंककर ताली थाली बजवाने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की दुकान चला रहे हैं।

जनता के मन की बात कभी न सुनने वाले अपने मन की बात सुनाते सुनाते लोगों को इतना पका चुके हैं कि अब उनकी बात आम जनता तो दूर भाजपा के कार्यकर्ता भी सुनना पसंद नहीं करते। भाजपा चौपाल लगाकर अपने कार्यकर्ताओं को जबरिया मोदी के मन की बात सुनवाती है और मजबूरी में वे बेमन से सुनने का ढोंग कर लेते हैं। अब एक बार फिर मोदी से बात के नाम पर भाजपा जन औषधि की रणनीतिक दुकान सजा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button