राज्य समाचार

नाबालिगों ने दो युवकों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत एक घायल

Spread the love

बिलासपुर, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस जगह से थोड़ी देर पहले गुजरे थे वहीं पर 4-5 नाबालिगों ने मिलकर दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी चौक के पास रहने वाला 17 वर्षीय नवीन महादेव दोपहर 3:30 बजे अपने मित्र उदय चक्रवर्ती के साथ पास के ही समता कॉलोनी में खड़ा हुआ था। इसी बीच 4-5 नाबालिग लाठी-डंडे और चाकू के साथ वहां पहुंचे और उन दोनों पर उन्होंने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। नवीन और उदय दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सिम्स चिकित्सालय में उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई, जबकि उसके घायल साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस को उसने बताया है कि आज घटना के कुछ देर पहले वसीम खान और अन्य कुछ युवकों के साथ उसके साथी नवीन महादेव का समता कॉलोनी के गार्डन में विवाद हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिविल लाइन थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि हमले में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें वसीम खान शामिल नहीं है।

ज्ञात हो कि जिस जगह पर आज यह घटना हुई है, कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां से गुजरे थे। राजीव गांधी चौक जहां पर यह घटना हुई, वहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके पहले उन्होंने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। वीवीआईपी मूवमेंट के कारण आज पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी लेकिन इसी बीच उसी रास्ते में या घटना हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में एक आम सभा को संबोधित कर रहे थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button