बलौदाबाजार-भाटापारा

ब्राज़ील : भू-स्खलन और अचानक बाढ़ से 100 से अधिक की मौत

Spread the love

ब्राज़ील के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

यह शहर रियो डी जनेरियो के उत्तर में पहाड़ों में बसा हुआ है. जहां बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण यह हादसा हुआ.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस हादसे में कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तक बह गईं.

राहत-बचाव कार्य जारी है और लोगों को मिट्टी के मलबे में खोजने की कोशिश की जा रही है.

ब्राज़ील के नेशनल सिविल डिफ़ेस का कहना है कि स्थानीय समयानुसार बुधवार देर रात तक 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिनमें हादसे के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकता है.

रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने पत्रकारों को बताया कि यह लगभग युद्ध जैसी स्थिति है.

उन्होंने कहा, “कारें खंभों से लटकी पड़ी हैं, पलट गयी हैं और अभी भी बहुत सारी मिट्टी और मलबा बिखरा पड़ा है.”

30 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है. पेट्रोपोलिस रियो डी जेनेरियो का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. (bbc.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button