राज्य समाचार

छत्‍तीसगढ़ में गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का त्यौहार

Spread the love

रायपुर। पूरे प्रदेश में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्यौहार गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में सवेरे 10.30 बजे से गौठान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसके तहत गोवर्धन पूजा और राउत नाचा का आयोजन होगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
गोवर्धन पूजा का पर्व छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर यहां एक खास परंपरा रही है। राउत समाज द्वारा इस त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन राज्य के गांव-गांव में सुबह से राउतों की टोली सड़कों पर निकलती है और हाथ में डंडे लिए राउत दल राउत नाचा नृत्य करते नजर आते हैं। गांवों में पशुओं को विशेष तरह से सजाया जाता है। राउत भी पारंपरिक परिधान में सजकर उत्साह से भर देने वाला नृत्य करते हैं। राउत नाचा दल जिन जगहों से भी होकर गुजरते हैं, लोग उनका स्वागत करते हैं।
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार लगातार पारंपरिक और स्थानीय पर्वों के महत्व को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। तीजा-पोला, हरेली जैसे त्योहारों पर इस वर्ष शासकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। राज्य सरकार ने गौठानों- चारागाहों और पशुधन के संरक्षण के लिए राज्य में एक मुहिम चलाई है। गोवर्धन पूजा के त्यौहार को उत्साह के साथ मनाने के पीछे गौठानों के संरक्षण का उद्देश्य निहित है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button