राज्य समाचार

संजय शर्मा इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फडरेशन महासचिव

रायपुर। फेडरेशन कप बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप के दौरान विगत 21 सितंबर को इंडिया फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के वार्षिक आम सभा की बैठक में आगामी चार वर्षों के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें रायपुर छत्तीसगढ़ के संजय शर्मा को इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन का महासचिव बनाया गया। विदित हो कि छग के संजय शर्मा को पहली बार राष्ट्रीय महासंघ का महासचिव बनाया गया है। संजय शर्मा शरीर सौष्ठव के राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्टीय निर्णायक एवं राज्य के पहले वीर हनुमान अवॉर्डी है एवं पूर्व में वाबा एशिया बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हंै।
सामान्य सभा की बैठक में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, के प्रतिनिधि सहित राष्ट्रीय संघ के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में महाराष्ट्र (मुंबई) के राजू रावेल को अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र के विजय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी वर्षों में राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन का निर्णय लिया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button