राज्य समाचार

एडिशनल एसपी समेत चार डीएसपी के ट्रांसफर सरकार ने किए निरस्त, गृह विभाग से आदेश जारी

Spread the love

रायपुर। राज्य शासन ने एक एडिशनल एसपी सहित चार डीएसपी का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है।
गृह विभाग से जारी आदेश में एडिशनल एसपी जयप्रकाश बढ़ई, मणीशंकर चंद्रा और दिनेश्वरी नंद शामिल हैं। जयप्रकाश बढ़ई का कोरबा से चिटफंड प्रकोष्ठ दुर्ग तबादला किया गया था। नए आदेश के तहत उनका आदेश निरस्त कर उन्हें कोरबा में ही यथावत रखा गया है। इसी तरह मणीशंकर चंद्रा को एसडीओपी डोंगरगढ़ से बीजापुर पदस्थ किया गया था। उन्हें राजनांदगांव का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दिनेशवरी नंद को डीएसपी दंतेवाड़ा से एसडीओपी गंडई ट्रांसफर किया गया था। अब उन्हें एसडीओपी जांजगीर भेजा गया है।
कल बेमेतरा के डीएसपी सुनील डेविड को भी राज्य सरकार ने ट्रांसफर कर उन्हें बिलासपुर का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया था।
वहीँ आकाश मरकाम एसडीओपी को कांकेर से कबीरधाम किया गया स्थांनातरण आदेश निरस्त कर यथावत कांकेर एसडीओपी बनाया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button