राज्य समाचार

जेल अफसर-कर्मियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से मिले विधायक उपाध्याय साप्ताहिक छुट्टी देने, रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति की मांग

Spread the love

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने अपने कुछ समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से मिलकर मांग की है कि पुलिस विभाग की तरह जेल विभाग के कर्मचारियों को भी साप्ताहिक अवकाश के साथ 13 महीने का वेतन दिया जाए। इसके अलावा वहां अफसरों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाए और उनकी वेतन विसंगति में सुधार हो। मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाएगा।
विधायक श्री उपाध्याय का कहना है कि जेल विभाग के स्टाफ भी पुलिस विभाग के स्टाफ की तरह होली, दिवाली, ईद, रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों, रविवार व अन्य सरकारी अवकाश पर भी ड्यूटी करते हैं। उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पाता। दूसरी ओर जेल अधीक्षक, उपजेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक के कई पद रिक्त हैं, जिसे डीपीसी के माध्यम से पदोन्नत कर भरा जाए। मुख्य प्रहरियों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती हो।
उन्होंने जेल अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतन विसंगति को भी दूर करने की मांग करते हुए सहायक जेल अधीक्षकों को पुलिस इंस्पेक्टर की तरह 43 सौ ग्रेड पे देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहायक जेल अधीक्षकों का वेतनमान मध्यप्रदेश से कम है। ऐसे में लोकसेवा आयोग से चयनित होकर आए कई अभ्यर्थी नौकरी छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल अफसर-कर्मियों की दिक्कतों को सुनने के बाद विधायक श्री उपाध्याय को भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों पर अवश्य ही विचार करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button