राज्य एव शहर

हर परिस्थितियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : डाॅ. रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थितियों में तैयार रहता है। हमारे सामने परिस्थितियां जो है उससे हमें जमकर मुकाबला करना होगा। हर परिस्थियों में जीत हमारी होगी। कुशाभाऊ ठाकरे में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा के आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र कांग्रेस की सहयोगी के तौर पर कार्य कर रहा है। जिससे हम सब को हर मोर्चे पर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पराक्रमी कार्यकर्ता कभी परास्त नहीं होता है वे हमेशा हौसलों के साथ खड़ा होता है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। कार्यकर्ता तन्मयता से जीत के अभी से लग जाये। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि बूथ समितियों की गठन से हमारी मजबूती और बढ़ेगी और उन्होंने सदस्यता अभियान व सक्रियता सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान से लेकर चुनाव निर्वाचन पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के तैयारी पर बिन्दुवार चर्चा की। प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने सम्पर्क अभियान, संजय श्रीवास्तन ने जन जागरण अभियान व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुभाऊ राम कश्यप सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन पदाधिकारी मौजूद थे।
चुनाव समिति की हुई बैठक: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह, अशोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री डाॅ. सुभाऊ राम कश्यप, पूर्व मंत्री पुन्नु लाल मोहले व विधायक नारायण चंदेल, पूजा विधानी मौजूद थी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button