राज्य समाचार

राज्य सरकार ने नगर निगमों में महापौर पद के लिए जारी की आरक्षण की सूची

Spread the love

रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए राज्य सरकार ने राज्य की कुल 13 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है। अनुसूचित जाति हेतु दो नगर निगमों में पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं अनुसूचित जनजाति हेतु एक नगर निगम में पद आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन नगर निगमों में पद आरक्षित किए गए हैं जिसमें से एक पद महिला उम्मीदवार के जिल आरक्षित होगा।
देखिए पूरी सूची-
1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
5. राजनांदगांव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
7. रायपुर (अनारक्षित)
8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
9. बिलासपुर (अनारक्षित)
10. भिलाई (अनारक्षित)
11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
12. दुर्ग (अनारक्षित)
13. बिरगांव (अनारक्षित)

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button