राज्य समाचार
सीएम 25-26 को नई दिल्ली और पटना के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 सितम्बर को नई दिल्ली और पटना के दौरे पर रहेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान से रवाना होकर 11.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 26 सितम्बर को नई दिल्ली से सवेरे 10.30 बजे विमान से रवाना होकर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेंगे और वहां 12.30 बजे एस.के. मेमोरियल हॉल में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल पटना के पटेल सेवा सदन में शाम 4.30 बजे सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद रात 7.30 बजे रायपुर लौंट आएंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now