राज्य समाचार

22 अगस्त को दिल्ली में राजीव गाँधी जयंती : छत्तीसगढ़ से हजारो कांग्रेसजन लेंगे भाग

Spread the love

रायपुर। दिल्ली में 22 अगस्त को अखिल भारतीय स्तर पर राजीव गाँधी जयंती पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे । छत्तीसगढ़ से हजारो की संख्या में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला और ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, कांग्रेस मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों विभागों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाकर 22 अगस्त के राजीव गाँधी जयंती के अखिल भारतीय कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने प्रदेश कंट्रोल रूम बैठक लेकर सभी को आवश्यक निर्देश जारी किये कंट्रोल रूम द्वारा प्रदेश के जिलों और ब्लाकों प्रदेश पदाधिकारियों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी जा रही है। आज बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री महेंद्र छाबड़ा, मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, चंद्रवती साहू, किरण सिन्हा, साक्षी सिरमौर, अरशद अली, रिज़वान खान, सतीश चौरसिया, अंकित बागबाहरा, सर्वजीत सिंह ठाकुर, सोमेन चटर्जी, बाक़र अब्बास, नरेश गड़पाल, आशीष शुक्ला, दिप्तेश चटर्जी, मदनलाल देवांगन उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button