राज्य समाचार

रमन ने छलावा किया, भूपेश ने अजा वर्ग का सम्मान आरक्षण बढ़ाया- डहरिया

Spread the love

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तीखा हमला बोला और कहा कि वे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ हमेशा झूठ और छलावे की राजनीति करते रहे हैं।
डॉ. डहरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रमन सरकार ने अजा वर्ग के आरक्षण में कटौती कर 16 से 12 फीसदी कर दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अजा वर्ग के लोगों का आक्रोश को शांत करने की नीयत से यह भी कहा कि वर्ष-2011 में जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद आरक्षण संशोधन विधेयक लाकर ऐसा किया जाएगा। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि अजा वर्ग के आरक्षण को ससम्मान वापस किया जाएगा। वर्ष-2013 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र से उत्साहित होकर अजा वर्ग के कुछ भीतरघातियों के द्वारा, भाजपा को समर्थन व सहयोग किया जिसके कारण कांग्रेस की सरकार बनते रह गई। उन्होंने कहा कि जनगणना रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की मांग की गई थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button