16/04/2026

पत्नी की हत्या सहित कई गंभीर मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रायपुर। दुर्ग एवं रायपुर जिले के कई गंभीर मामलों में फरार आरोपी टिकेश साहू को रानीतराई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के कायाबांधा नया रायपुर के पास अपनी पत्नी रामेश्वरी की हत्या कर दो महीन से फरार था. दुर्ग पुलिस ने रायपुर पुलिस को इस मामले की सूचना दी है. रानीतराई इलाके में टिकेश साहू वाहन चोरी करके भागा था, जिसकी शिकायत किए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को भी कबूली है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देश पर रानीतराई पुलिस की एक टीम गठित की गई. जिसके बाद पुलिस की टीम ने पतासाजी कर भखारा थाना क्षेत्र से टिकेश साहू को हिरासत में लिया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News