छत्तीसगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आजम खान का पुतला फूंका

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। कल लोकसभा कार्यवाही के दौरान अध्यक्षीय आसंदी पर बैठी रमादेवी को आजम खान द्वारा अभद्र व अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए संबोधित किया जो संसद के पवित्र मंदिर लोकसभा को लज्जित करने वाली घटना है। ऐसे व्यक्ति को लोकसभा का सदस्य बने रहने का कोई अधिकार नही है। महिलाओं के प्रति गलत दृष्टि रखता हो। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने लोकसभा के सभी सांसदों से अपील करता है कि वो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ मिलकर आजम खान की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने की लोकसभा अध्यक्ष से मांग करे और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कभी ऐसे असभ्य निर्लज व्यक्ति लोकसभा का सदस्य न बन सके ।
पूरे प्रदेश में आजम खान का पुतला दहन किया गया। आजम के इस कृत्य के विरोध में रायपुर शहर के बुढ़ा तालाब में आजम खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, चन्नी वर्मा, संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष युनुस कुरैशी, अमरजीत छाबड़ा, अकबर अली, हमीद मंसूरी, मखमूर खान, रिहाना खान, शेख आशिफ, सोनू सलूजा, असगर अली, रशमीत खुराना, तेथीर रजा, शब्बीर अहमद, शेरदिल बेदी,मोज्जम मेमन, जसपाल रंधावा, जिशान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button