राज्य समाचार

मुद्दाविहीन भाजपा की राजनैतिक नौटंकी है धरना प्रदर्शन – कांग्रेस

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी धरने को कांग्रेस ने मुद्दाविहीन भाजपा की नई राजनैतिक नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी के नेता बेरोजगार हो गये है। पिछले 6 माह में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नकारात्मक बोलने और कहने के लिये भाजपा के पास कुछ है ही नहीं। मुद्दो के दिवालियेपन से जूझ रही भाजपा काल्पनिक और झूठे मुद्दों को आधार बना कर धरना आयोजित करने जा रही है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जनता के हित में लिये गये निर्णयों और कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की गति से भाजपा घबरा गई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यो से खुश है। राज्य के किसान ऋण माफी से खुश है। 2500 रू. प्रतिक्विंटल में धान की खरीदी किये जाने से खुश है। बिजली के दाम आधा होने से राज्य का गरीब और मध्यम तबका राहत महसूस कर रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहको को 2500 रू. के बदले 4000 रू. मानदेय मिलने लगा। 16000 शिक्षाकर्मियों का संविलियन हो रहा है। 5 डिसमिल से कम जमीनों की रूकी हुई रजिस्ट्रियां शुरू हो गयी। हर परिवार को 35 किलो राशन देने का निर्णय हो गया। कांग्रेस सरकार के इन ऐतिहासिक फैसलों से विपक्षी दल भाजपा को अपनी राजनैतिक जमीन पूरी तरह से खिसकती नजर आ रही है। अपना राजनैतिक वजूद बचाने की कवायद में भाजपाई धरना की नौटंकी कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता ने भाजपा को विपक्ष में रहने का जनादेश दिया है लेकिन भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में भी असफल साबित हो रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button