राष्ट्रीय खबरें

केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचने के बाद केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री केदारनाथ में आने के बाद गुफा में ध्यान करने जाएंगे। इसी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एसपीजी केदारनाथ में पीएम की तैयारियों में जुटी है।
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11700 फीट है। जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12250 फीट है। केदारनाथ के विकास का जिम्मा संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने ही केदारनाथ में गुफा बनाने के निर्देश दिए थे। बीते साल बनी गुफा का संचालन इस साल से विधिवत शुरू हो गया। इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे मेहमान होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचने के बाद सांय गुफा में मेडिटेशन करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है।
एसपीजी, जिलाधिकारी, एसपी ने भी बुधवार को गुफा का निरीक्षण किया। हालांकि गुफा में सभी जरूरी इंतजाम है किंतु पीएम के दौरे को देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम गुफा में साफ-सफाई और अन्य व्यस्थाएं जुटाने में लगा है। इधर लोकसभा चुनाव की भागदौड़ के बाद पीएम एक ओर बाबा से जीत का आशीर्वाद लेंगे वहीं हिमालय की गुफा में ध्यान कर मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button