थाना प्रभारी की साली ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या
आईजी ने थाना प्रभारी को निलम्बित किया
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी की साली कु.वर्षा यादव (24 वर्ष) ने कल देर शाम थाना परिसर में ही सर्विस रिवाल्वर से गोली चला कर आत्महत्या कर ली। मामले में आईजी ने थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल ने आज बताया कि कल देर शाम लगभग 8 बजे थाना प्रभारी के आवास में यह हादसा घटित हुआ। घटना के समय थाना प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी थाने में काम कर रहे थे।
उन्होने बताया कि मृतिका को सिर में गोली लगने के बाद उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।इस घटना की मृतिका के परिजनों को रायपुर में जानकारी दे दी गई है। श्री बघेल ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
Live Cricket Info
